फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्थापना दिवस पर 24 महिलाओं का हुआ सम्मान

Mon, 02 Feb 2026 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
07-आरोही एक उड़ान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुई महिलाएं।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। आरोही एक उड़ान सेवा के तृतीय स्थापना दिवस समारोह रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मंजूषा पांडेय ने दीप जलाकर किया। समारोह के दौरान कुसुम देवी जननी सम्मान के अंतर्गत अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 24 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति के रूप में बच्चों की ओर से गीता के 12वें अध्याय का सस्वर पाठ किया गया। रमा वर्मा की ओर से प्रस्तुत बांसुरी वादन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी वर्मा ने सभी अतिथियों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरोही एक उड़ान परिवार के पदाधिकारियों में शरद चंद सहाय, राजीव रंजन, सुनील अवस्थी, संजीव वर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, मुकेश वर्मा, अमिता सिंह, मनीष मौर्य, दुर्गेश, नंदिनी, पारुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें