फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के वायरल प्रश्नपत्र पर पुलिस भर्ती बोर्ड की चेतावनी, कहा- ये भ्रामक और फर्जी

Sat, 14 Mar 2026 11:08 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उपनिरीक्षक परीक्षा के कथित प्रश्नपत्र को फर्जी बताया है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें।
विज्ञापन
फर्जी प्रश्न पत्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर वायरल हो रहे कथित उपनिरीक्षक परीक्षा के प्रश्नपत्र को पूरी तरह भ्रामक और फर्जी बताया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वायरल किया जा रहा यह प्रश्नपत्र आयोजित उपनिरीक्षक परीक्षा से किसी भी प्रकार से संबंधित नहीं है।

विज्ञापन


बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए अभ्यर्थियों और आम जनता से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक सूचनाओं के झांसे में न आएं और केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत माध्यमों से ही जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी प्रश्नपत्र फैलाकर अभ्यर्थियों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
 

बोर्ड ने यह भी बताया कि इस फर्जी प्रश्नपत्र को वायरल करने वाले विभिन्न प्लेटफॉर्म और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए बोर्ड पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यदि किसी अभ्यर्थी को इस तरह की भ्रामक जानकारी मिलती है तो वह उसे आगे साझा करने से बचे और तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें