फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : अयोध्या में मरीज के हाथ-पैर बेड से बांधे, शुगर के पेशेंट को डॉक्टरों ने समझा मनोरागी...तोड़ा दम

Mon, 10 Nov 2025 06:26 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को डॉक्टरों ने मनोरोगी समझा। जबकि वो शुगर का मरीज था।  
विज्ञापन
मरीज का हाथ-पैर बांधकर इलाज करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में जिला अस्पताल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भर्ती मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी पहचान बीकापुर के सराय भनौली निवासी शालिग राम (51) के रूप में हुई। मृतक मरीज के घर वालों ने बताया कि शालिग राम बावर्ची का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। वह हाई शुगर के मरीज थे। उन्हें अयोध्या धाम के श्रीराम अस्पताल से रेफर कर जिला अस्पताल में मनो रोगी के रूप में भर्ती कर लिया गया था। 

विज्ञापन


जबकि वह मनो रोगी नहीं हाई शुगर के मरीज थे। उनके सामने खाना भी रखा हुआ था। लेकिन, हाथ पैर बंधा होने कारण खाना भी नहीं खाया। उनकी मौत हो गई। जब इसकी सूचना घर वालों को मिली तो कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल की लापरवाही का ये आलम रहा कि उनका सही इलाज करने की बजाय हाथ पैर बांध कर एक ऐसे वार्ड में रख दिया गया जो निषप्रायोज्य था, जहां पर कोई मरीज भर्ती नहीं था, उनके सामने खाना तो रख दिया गया लेकिन हाथ बांध दिए गए, भूख लगने पर भी आखिर वह खाना कैसे खाते, भूखे पेट थाली को निहारते रहे और फिर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें