फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: यूपी की बालिका टीम बनी नेशनल चैंपियन

Fri, 23 Jan 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
01-ट्रॉफी के साथ मौजूद विजेता खिलाड़ी
विज्ञापन
अयोध्या। महाराष्ट्र में 20 से 23 जनवरी तक आयोजित 36वीं सीनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया। अयोध्या की 12 खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही, जिनके दमदार खेल ने प्रदेश को गौरवान्वित किया। चैंपियनशिप में कप्तान मुस्कान जायसवाल के नेतृत्व में टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक और संतुलित क्रिकेट का परिचय दिया। पहले लीग मैच में उत्तर प्रदेश का सामना हिमाचल प्रदेश से हुआ।
विज्ञापन

छह ओवर के इस मुकाबले में यूपी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल की टीम 35 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच में ऋषिका तिवारी ने लगातार तीन विकेट लेकर हैट्रिक दर्ज की। दूसरे लीग मैच में मेजबान महाराष्ट्र के खिलाफ यूपी टीम ने 60 रन का लक्ष्य दिया, जिसे दोनों ओपनरों ने बिना विकेट गंवाए आसानी से हासिल कर लिया। तीसरे लीग मुकाबले में मध्य प्रदेश को भी उत्तर प्रदेश ने एकतरफा हराया। प्री-क्वार्टर फाइनल में सिक्किम की टीम को यूपी के गेंदबाजों ने महज 20 रन पर समेट दिया। क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु की मजबूत टीम केवल 30 रन ही बना सकी। सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ को 28 रन पर रोकते हुए यूपी टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में गोवा के खिलाफ कप्तान मुस्कान जायसवाल ने 45 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को 75 रन तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गोवा की टीम दबाव में बिखर गई और उत्तर प्रदेश ने मुकाबला जीतकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मुस्कान जायसवाल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और ऋषिका तिवारी को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें