फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष व खिलाड़ी का हुआ अभिनंदन

Fri, 23 Jan 2026 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
23-कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष व खिलाड़ी का स्वागत करते कार्यकर्ता व अन्य लोग।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। 51वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह व विजेता टीम के सदस्य उसरु निवासी खिलाड़ी हर्ष तिवारी का शुक्रवार को 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। आंध्र प्रदेश में 15 से 18 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर की 28 टीमों ने भाग लिया था। उत्तर प्रदेश की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ को और सेमीफाइनल में गोवा को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश का सामना स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की टीम से हुआ, जहां कड़े और रोमांचक संघर्ष के बाद प्रदेश की टीम को सिल्वर मेडल मिला। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर और संघ पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बीते एक वर्ष में नेशनल गेम्स में गोल्ड, सीनियर नेशनल में ब्रॉन्ज और अब जूनियर नेशनल में सिल्वर मेडल जीतना प्रदेश में कबड्डी के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। स्वागत समारोह में भाजपा अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष सूरज सोनकर, डिंपल सिंह, रणधीर सिंह, सतीश सिंह, कुलदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें