फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, राम जन्मभूमि मंदिर के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया

Mon, 24 Nov 2025 04:43 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की, जिसमें पीएम मोदी शामिल होंगे। पीएम रोड शो भी करेंगे। कार्यक्रम के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने किए रामलला के दर्शन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम के एक दिन पहले सोमवार को ही अयोध्या पहुंच गए। यहां उन्होंने ध्वजारोहण कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों के बारे में भी जाना। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी व श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अयोध्या पहुंचने के बाद सबसे पहले वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। वहां का निरीक्षण किया और अधिकारियों को यहां से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं के बारे में जाना।

मुख्यमंत्री वहां से सीधे साकेत डिग्री कॉलेज स्थित हेलीपैड पहुंचे। यहां उन्होंने हेलीपैड से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान के चरणों में शीश झुकाया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री यहां से श्रीराम जन्म भूमि मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। सीएम ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी तैयारियों के संदर्भ में जानकारी ली। फिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों को ध्वजारोहण कार्यक्रम से संबंधित दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा, सफाई, अतिथि स्वागत आदि को लेकर भी प्रशासन की तैयारियों को जाना, फिर दिशा-निर्देश भी दिया।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराकर ध्वजारोहण समारोह का शुभारंभ करेंगे। उनका एयरपोर्ट से साकेत महाविद्यालय तक हेलीकॉप्टर से पहुंचना प्रस्तावित है। साकेत महाविद्यालय से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक भव्य रोड शो भी आयोजित होगा। रोड शो के एक किमी लंबे रामपथ को आठ जोन में विभाजित किया गया है। 

प्रत्येक जोन में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पारंपरिक तरीके से थाली, आरती, फूल-माला और नमस्कार मुद्रा के साथ पीएम की अगवानी करेंगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए अलग-अलग समाज और समूहों की महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी है। 
 

व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया गया

ध्वजारोहण समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया गया है। पुलिसकर्मी जगह-जगह पर तैनात हैं। एडीजी जोन सुजीत पांडेय ने ध्वजारोहण कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस लाइन में उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कार्य-व्यवहार और कर्तव्यों का बोध कराया।
 

बताया कि अपनी तैनाती स्थल पर मुस्तैदी से डटे रहें। आगंतुकों से उत्तम व्यवहार करते हुए उन्हें जारी गाइडलाइन से अवगत कराएं। अराजकतत्वों पर विशेष नजर रखें। उन्होंने राम मंदिर परिसर, साकेत महाविद्यालय व अन्य कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें