फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वजारोहण: डिप्टी सीएम केशव बोले- मोदी पीएम न होते तो न बनता ऐसा राम मंदिर, बृजेश पाठक ने कही ये बात

Mon, 24 Nov 2025 01:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ध्वजारोहण समारोह के साथ राम मंदिर बनाने की सौगंध पूरी हो जाएगी। वहीं, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि दुनिया सनातन संस्कृति की पुर्नस्थापना देखेगी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में मंगलवार को हो रहे ध्वजारोहण समारोह को लेकर यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ध्वजारोहण समारोह का दिन राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े हर व्यक्ति के लिए बड़ा दिन है। इस दिन के लिए रामभक्तों ने, साधु-संतों ने, राष्ट्रभक्त और कारसेवकों ने कड़ा संघर्ष किया है। ये सभी के लिए गर्व का दिन है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार न बनती तो राम मंदिर का ये स्वरूप हमारे सामने नहीं आ पाता। हम लोगों ने बचपन से ही नारा लगाया कि सौगंध राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे। वो सौगंध पूरी हुई। ये रामभक्तों के त्याग, तप और संघर्ष का परिणाम है। डिप्टी सीएम ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया लोकतंत्र का महायज्ञ है। मैं चुनाव आयोग की कोशिश का स्वागत करता हूं।
 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- विश्व अद्भुत दृश्य का साक्षी बनेगा
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ध्वजारोहण समारोह सम्पन्न किया जाएगा। 22 जनवरी 2024 को उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा की थी। इसके साथ ही दुनिया सनातन संस्कृति की पुर्नस्थापना का उत्कर्ष देखेगी। धर्म ध्वजा मंदिर के गर्भगृह की सबसे ऊंची चोटी पर फहराई जाएगी। इसके साथ ही ब्रह्मांड की ऊर्जा गर्भगृह की ऊर्जा से ध्वजा के माध्यम से जुड़ जाएगी। मंगलवार को दुनिया अद्भुत दृश्य की साक्षी बनेगी। 
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराकर ध्वजारोहण समारोह का शुभारंभ करेंगे। उनका साकेत महाविद्यालय से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक भव्य रोड शो भी आयोजित होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें