फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : आपत्तियों के निस्तारण के बाद बढ़े नौ केंद्र

Mon, 16 Nov 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए इस बार जिले में 123 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें जीआईसी, जीजीआईसी और एसएसवी इंटर कॉलेज समेत अन्य विद्यालय शामिल हैं। पिछले साल जिले में 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या में आठ की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


प्रस्तावित 114 केंद्रों की सूची पर आईं 107 आपत्तियों के निस्तारण के बाद संशोधित सूची जारी की गई है। हालांकि, अभी परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होनी बाकी है। विद्यालयों और विद्यार्थियों को एक बार फिर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। जिला स्तरीय समिति ने आपत्तियों की जांच कराई। जांच में पांच विद्यालय निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें चार राजकीय हाईस्कूल और एक वित्तविहीन विद्यालय शामिल है। इन विद्यालयों को परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर कर दिया गया है।

संशोधित सूची जारी होने के बाद भी विद्यालयों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र की दूरी, क्षमता और अन्य निर्धारित मानकों को लेकर 21 नवंबर तक प्रत्यावेदन दिया जा सकता है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि संशोधित सूची में 123 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। 21 नवंबर तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनके निस्तारण के बाद 27 नवंबर को बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें