फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बिना प्रयोग के 76 हजार छात्रों के प्रैक्टिकल का इम्तिहान

Mon, 16 Nov 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
77-- फोटो नीरज कुमार (अमर उजाला)-- एसएसवी इंटर कॉलेज के रसायन विज्ञान के प्रयोगशाला में जंक लगी
विज्ञापन
अयोध्या। बोर्ड परीक्षा की तारीख नजदीक है, लेकिन जिले के कई सरकारी स्कूलों की प्रयोगशालाओं में विज्ञान के प्रयोग दम तोड़ रहे हैं। कहीं उपकरणों पर मकड़ी के जाले हैं तो कहीं रसायन की बोतलें टूटी पड़ी हैं। लोहे के उपकरणों में जंग लग गए हैं और सिंक में पानी तक नहीं है। हालात ऐसे हैं कि जिन प्रयोगों के दम पर विद्यार्थियों को विज्ञान की समझ विकसित करनी चाहिए, वे प्रयोगशालाएं खुद बदहाली की कहानी बयां कर रही हैं। अब 27 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू होनी हैं। ऐसे में सवाल है कि जब पूरे सत्र लैब में प्रयोग ही नहीं हुए तो 76 हजार से अधिक विद्यार्थी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा में अपना हुनर कैसे दिखाएंगे।
विज्ञापन



प्रयोगशाला में उपकरणों पर धूल, कोनों में मकड़ी के जाले
राजकीय इंटर कॉलेज की विज्ञान प्रयोगशालाओं की बदहाली विद्यार्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े कर रही है। रसायन विज्ञान की लैब में प्रयोग के उपकरण धूल से ढके मिले तो रसायन रखने वाली बोतलें टूटी और बेतरतीब पड़ी थीं। लोहे के उपकरणों पर जंग की परत चढ़ चुकी थी। सिंक में पानी नहीं था और फर्श पर प्रयोग सामग्री बिखरी थी। कोनों में मकड़ी के जालों ने लंबे समय से उपेक्षा की गवाही दी। यहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विज्ञान वर्ग में 200 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।


पूरे सत्र प्रयोगों से महरूम रहे विद्यार्थी
एसएसबी में विज्ञान की पढ़ाई का व्यावहारिक पक्ष ही पटरी से उतरा नजर आया। यहां इस पूरे सत्र भौतिक विज्ञान का प्रैक्टिकल नहीं कराया गया। सोमवार को रसायन विज्ञान का प्रयोग होना था, लेकिन दोपहर एक बजे तक प्रयोगशाला में सन्नाटा पसरा रहा। विद्यार्थियों के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को होने वाला भौतिक विज्ञान का प्रैक्टिकल भी अब तक नहीं हुआ। लैब में धूल से ढके उपकरण, जंग खाते सामान और सूखा सिंक व्यवस्था की पोल खोल रहे थे। प्रधानाचार्य ने शिक्षकों की ड्यूटी को पढ़ाई प्रभावित होने की वजह बताया।
विज्ञापन



नई सामग्री आई, लेकिन प्रयोगशाला में नहीं दिखी सक्रियता
एमपीएमएल आदर्श इंटर कॉलेज की प्रयोगशाला में संसाधनों की मौजूदगी तो दिखी, लेकिन उनके इस्तेमाल पर सवाल खड़े हुए। नए प्रयोगात्मक उपकरण पैक करके रखे मिले, जबकि पुरानी सामग्री बेंचों पर खुली पड़ी थी। प्रयोगशाला की अव्यवस्थित स्थिति नियमित प्रायोगिक गतिविधियों की तस्वीर पेश नहीं कर रही थी। यहां भी पानी की समुचित व्यवस्था नजर नहीं आई। हालांकि, प्रधानाचार्य वरुण सिंह का दावा है कि विद्यार्थियों का समय-समय पर प्रैक्टिकल कराया जाता है और लैब के लिए नई सामग्री भी मंगाई गई है। ऐसे में संसाधनों के उपयोग की स्थिति पर सवाल उठना लाजिमी है।

77-- फोटो नीरज कुमार (अमर उजाला)-- एसएसवी इंटर कॉलेज के रसायन विज्ञान के प्रयोगशाला में जंक लगी

77-- फोटो नीरज कुमार (अमर उजाला)-- एसएसवी इंटर कॉलेज के रसायन विज्ञान के प्रयोगशाला में जंक लगी

77-- फोटो नीरज कुमार (अमर उजाला)-- एसएसवी इंटर कॉलेज के रसायन विज्ञान के प्रयोगशाला में जंक लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें