फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामलला के दरबार पहुंची 'लखनऊ सुपर जायंट्स' की 20 सदस्यीय टीम, कप्तान ऋषभ पंत ने विधिवत पूजा-अर्चना की

Sat, 21 Mar 2026 01:48 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

आईपीएल से पहले लखनऊ की टीम ने अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। कप्तान समेत सभी खिलाड़ियों और स्टाफ ने नए सत्र में अच्छे प्रदर्शन की कामना की। मंदिर की भव्यता की सराहना की गई। इस आध्यात्मिक दौरे को टीम के लिए खास और प्रेरणादायक माना जा रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जायंट्स' की 20 सदस्यीय टीम - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की 20 सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची। जहां खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। टीम के साथ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका भी मौजूद रहे। सभी ने राम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

विज्ञापन


इस दौरान टीम के कप्तान ऋषभ पंत समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाया। मंदिर परिसर में टीम के पहुंचने से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव और एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने सभी खिलाड़ियों को मंदिर का भ्रमण कराया। खिलाड़ियों ने मंदिर की भव्यता की सराहना की। 

दर्शन-पूजन के बाद पूरी टीम अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। आईपीएल के आगाज से पहले टीम का यह आध्यात्मिक दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां खिलाड़ियों ने नए सीजन से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें