फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: केंद्रीय मंत्री ने ट्रस्ट को सौंपी बिहार की मिट्टी

Mon, 15 Jan 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अयोध्या। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने रविवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को बिहार की नदी व मदिरों से एकत्रित मिट्टी सौंपी है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि के बाद अब भगवान श्रीराम की कर्मभूमि बक्सर की बारी आई है। श्रीरामलला विराजमान हो गए हैं। अब वह आतताइयों का संघार करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिहार के उन सभी जगहों से मिट्टी व जल अयोध्या लाया गया है, जहां भगवान श्रीराम के चरण पड़े हैं। बक्सर में महर्षि विश्वामित्र ने भगवान श्रीराम को शिक्षा-दीक्षा दी थी। शस्त्र और शास्त्र से सुसज्जित किया था। श्रीराम ने ताड़का का वध किया था। अब पूरे देश-दुनिया में रामराज्य की स्थापना होगी। श्रीराम कर्मभूमि न्यास ने जो बीड़ा उठाया है, वह पूरा होगा। इस मौके पर सांसद गोपालजी ठाकुर, विधान परिषद सदस्य हरि सहनी, विधायक पवन यादव, अर्जित चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें