फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। यह 11 साल देश के स्वर्णिम युग की नींव हैं। भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने होगा।
विज्ञापन



पूर्व सांसद रविवार को मिल्कीपुर के सुमेरपुर, अमानीगंज, चिरौली, बीकापुर और सिविल लाइंस स्थित अटल सभागार में आयोजित संकल्प सभाओं में बोल रहे थे। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाओं और सैनिकों के सशक्तीकरण का अभूतपूर्व काम किया है। यह समय आत्ममंथन और आत्मविश्वास का है। हम सबको प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आत्मसात करते हुए संकल्प लेना है कि 2047 में जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब भारत पूरी दुनिया में एक विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा हो। सभा में मौजूद लोगों से विकसित भारत संकल्प पत्र भरवाया गया। देश को 2047 तक विकसित बनाने में सहभागिता करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, चंद्रबली सिंह, जिला पंचायत सदस्य बबलू पासी, अनूप सिंह, अमरेंद्र मौर्य, सुनील पासवान समेत पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी व प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें