फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अनियंत्रित एसयूवी पलटी, दो की मौत, तीन घायल

Sat, 28 Jun 2025 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रौनाही के चिर्रा जगनपुर के पास अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर शनिवार सुबह लगभग छह बजे एक एसयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एसयूवी सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र के कंदरपुर निवासी अजीत मझवार (18), अरुण मझवार, कोतवाली अयोध्या के कनीगंज निवासी प्रेमचंद तिवारी (26), रौनाही के बड़ागांव गौहनिया निवासी शुभम सिंह व एक अन्य युवक के साथ एसयूवी में सवार होकर लखनऊ की तरफ जा रहे थे। वाहन शुभम चला रहे थे। इस बीच संदिग्ध परिस्थितियों में वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में अरुण को लखनऊ व अन्य लोगों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर किया गया। दर्शननगर मेडिकल कॉलेज में प्रेमचंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, शुभम को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
शुभम के भाई शिवम ने बताया कि उनके भाई देर शाम ही घर से निकले थे। कोटसराय के पास स्थित एक ढाबे पर भोजन किए थे। उसके बाद से किसी को जानकारी नहीं है। कार सवार अन्य लोगों के बारे में भी वह नहीं बता सके। थाना प्रभारी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे। सभी की हालत गंभीर होने के कारण तत्काल अस्पताल भेज दिया गया। इसमें से दो के मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें