फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सड़क हादसों में रोडवेज कर्मी व मेडिकल संचालक की मौत

Fri, 27 Jun 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर/गौरा चौराहा। जिले में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसों में मारे गए दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

फत्तेजोत मोहम्मदपुर गांव निवासी अरविंद (26) शुक्रवार सुबह बाइक से ड्यूटी पर आ रहे थे। उनके साथ मनीष (25) और गोपाल (20) भी सवार थे। उतरौला मार्ग पर पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े। अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मनीष को हालत बिगड़ने पर लखनऊ रेफर किया गया है। नगर कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि अरविंद ने हेलमेट नहीं पहना था। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मेडिकल संचालक को ट्रक ने कुचला
वहीं दूसरा हादसा गौरा-विश्कोहर मार्ग पर हुआ, जहां सौनौची गांव निवासी शक्ति यादव (27) को जैतापुर जाते समय एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। शक्ति यादव जैतापुर में मेडिकल स्टोर चलाते थे। सुबह करीब नौ बजे वह बाइक से दुकान जा रहे थे। अहिरौली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। उन्हें पीएचसी नंदनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गौरा चौराहा थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शक्ति ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें