फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सरकार को अल्टीमेटम, मांगों पर आंदोलन की चेतावनी

Thu, 14 May 2026 09:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्री हनुमान भरत मिलाप मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक कृपा निधान तिवारी ने सपा प्रवक्ता की ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी पर मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सरकार को पांच सूत्रीय मांगों पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। उनकी मांगों में आर्थिक आधार पर आरक्षण, सवर्ण आयोग का गठन, समान नागरिक संहिता, परशुराम जयंती पर अवकाश और अयोध्या में परशुराम मंदिर निर्माण शामिल है। इन मांगों को लेकर 24 अक्टूबर को पटना से दिल्ली तक यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


तिवारी ने भाजपा सरकार पर मांगों को अनदेखा करने और यूजीसी कानून लाने का आरोप लगाया। उन्होंने सपा और भाजपा के कुछ नेताओं की आलोचना की। वहीं, कुछ भाजपा नेताओं और बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को यूजीसी कानून का विरोध करने पर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में आचार्य डॉ़ राम तेज पांडेय, डॉ़ दिनेश कांत पांडेय, बाबूराम पांडेय, दुर्गा प्रसाद तिवारी, राधेश्याम पांडेय, विनोद तिवारी, देवी प्रसाद दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें