अयोध्या। राज्य स्तरीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 14 एवं 15 जून को बागपत में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अयोध्या जनपद की बालक एवं बालिका टीमों का चयन जल्द किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर जिले के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है और विभिन्न विद्यालयों व खेल संस्थानों में खिलाड़ियों ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
जिला खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 और 15 जून को बालक वर्ग व 15 व 16 जून को बालिका वर्ग की टीमें प्रतिभाग करेंगी। जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 20 मई से पहले आयोजित कराया जाएगा, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं खेल अकादमियों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चयन ट्रायल की तिथि और स्थान की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में स्थान दिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पहले विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि राज्य स्तर पर अयोध्या की टीम बेहतर प्रदर्शन कर सके।(संवाद)