फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नशे की हालत में मिले दो युवक, एक की मौत दूसरा गंभीर

Sun, 24 May 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरभग-बीकापुर। तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन में रविवार को नशे की हालत में बेसुध मिले दो युवकों में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घटना बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के निकट की है।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त तारुन क्षेत्र के भटपुरवा ऊंच गांव निवासी नीरज शर्मा (35) के रूप में हुई है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किए अजय सिंह (50) रामपुर भगन के ही रहने वाले हैं।
बेसुध पाए जाने पर स्थानीय लोगों ने मामला संदिग्ध जानकर पीआरबी और रामपुर भगन चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले गई। डॉ. संत कुमार मौर्या ने नीरज शर्मा को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। नशे की ओवरडोज की आशंका
विज्ञापन

रामपुर भगन पुलिस चौकी प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि दोनों युवक नशे के आदी थे। घटनास्थल के पास झाड़ियों के पीछे एक मोबाइल, कई सिरिंज और निडिल मिले हैं। लोगों के अनुसार, दोनों इंजेक्शन से नशा करते थे। पुलिस को आशंका है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही उनकी हालत बिगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें