फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गैर इरादतन हत्या के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2026 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर उन्हें सत्थिन पुल के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकरन निषाद और बृजभवन निषाद के रूप में हुई है। दोनों पूरे रुस्तम मजरा इमामगंज के निवासी हैं। थानाध्यक्ष सुरेश पटेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अशोक कुमार पाठक, उपनिरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता और पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की। 28 जून को जमीन विवाद में हुई मारपीट में राम अभिलाख गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें