फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संदिग्ध परिस्थितियों में दो ट्रैक्टर जले

Sat, 11 Apr 2026 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
आग लगने से जला ट्रैक्टर।
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के धरेठा दशरथपुर गांव के पास शुक्रवार रात दो ट्रैक्टरों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में दोनों ट्रैक्टर जलकर जल गए।
विज्ञापन

इनायत नगर थाना क्षेत्र के चदीपुर नगहरा मोहन का पुरवा निवासी बुद्धू यादव अपने ट्रैक्टरों को गेहूं की मड़ाई के लिए खेत में ले गए थे। आधी रात को वह पानी पीने घर गए, तभी अचानक ट्रैक्टरों में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर आग लगाई है। सूचना पर बीकापुर कोतवाली पुलिस और फायर दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान ने कोतवाली बीकापुर में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें