फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो किशोरों की मौत

Sun, 07 Dec 2025 08:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
6-पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिवारीजन।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। कैंट कोतवाली क्षेत्र के राजकीय उद्यान, गुप्तार घाट के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो किशोरों की मौत हो गई और तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शनिवार की देर रात लगभग दो बजे हुआ है।
विज्ञापन

शहर के नाका पहाड़गंज निवासी राकेश सिंह का बेटा अक्षय (16), रिकाबगंज निवासी सराफा व्यवसायी गीतेश वीरानी का बेटा फागुन (17) और नवीन मंडी क्षेत्र के देवनगर कॉलोनी निवासी उदय नरायण अग्रहरि का बेटा हर्ष नारायण (18) आपस में दोस्त थे। अक्षय सहादतगंज स्थित दि कैंब्रियन में 11वीं का छात्र था और फागुन जिंगल बेल अकादमी में अध्ययनरत था। जबकि, हर्ष नरायण 12वीं पास कर चुका है।
फागुन अपने पिता की कार से शनिवार की देर रात लगभग 11:30 बजे घर से निकला था। उसके साथ हर्ष नारायण मौजूद था। लगभग 12:30 बजे अक्षय भी उनके साथ चला गया। इसी बीच वह लोग छावनी क्षेत्र पहुंच गए। रात लगभग दो बजे कैंट पुलिस को राजकीय उद्यान के पास एक पेड़ से उनकी कार के टकराने की सूचना मिली। पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को लगभग 02:35 से 02:50 बजे के बीच जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने अक्षय और फागुन को मृत घोषित कर दिया। जबकि, हालत गंभीर होने के कारण हर्ष को लखनऊ रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक हर्ष का गंभीरावस्था में लखनऊ में इलाज चल रहा था। वहीं, मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस और मृतकों के घर तक मातम छाया रहा। इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

मां-बाप के इकलौते बेटे थे तीनों छात्र
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में दोनों मृतक व घायल हर्ष अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अक्षय की मां बार-बार बेसुध हो रही थीं। उन्हें संभालने में पूरा परिवार में जुटा था। वहीं, फागुन के परिवार में भी मातमी सन्नाटा पसरा था। व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने उनके घर जाकर ढांढस बंधाया

गेट में लग गया था ताला, कूदकर गया था अक्षय
परिजनों के अनुसार राम तें घर के गेट पर ताला लगा दिया गया था। दोस्तों के बुलाने पर अक्षय कूदकर चला गया था। जानकारी होने पर उनकी मां ने अक्षय को कॉल किया तो उसने अपने दोस्त से बात कराई और जल्द ही आने का आश्वासन दिया। देर होने पर आधा घंटे बाद उन्होंने फिर से कॉल किया तो इस बार कॉल बेटे ने नहीं, बल्कि एक सिपाही ने उठाई और घटना की जानकारी दी। हादसे की बात सुनकर वह दहल उठीं और भागकर जिला अस्पताल आईं, तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद चीख-पुकार से अस्पताल परिसर गूंज उठा।

6-पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिवारीजन।-संवाद

6-पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिवारीजन।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें