फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पुलिस की पकड़ से दूर हैं फुटेज में दिखे दो संदिग्ध

Sat, 02 May 2026 09:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बीते 24 अप्रैल को दिनदहाड़े मेडिकल कॉलेज दर्शननगर परिसर से तीन मकानों में चोरी करने वाले संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में कैद हैं। इसके बावजूद पुलिस उन्हें अब तक नहीं पकड़ सकी है। उधर, चोरी का खुलासा न होने से पीड़ित परिवार सदमे में हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से गोंडा जिले के बल्लीपुर के रहने वाली बंदना सिंह मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात हैं। 24 अप्रैल की दोपहर जब वह ड्यूटी पर थीं तो चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर उनकी और उनके भाभी के चार मंगलसूत्र, 11 अंगूठी, हार सेट, मांग टीका, सुई-धागा सहित लगभग 25 लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। अलमारी में रखे 15 हजार रुपये भी वह ले गए।
इसके बाद उन लोगों ने बगल में स्थित विशाल के घर से 25 हजार रुपये और एक अंगूठी व अवर अभियंता राजेश कुमार गुप्ता के घर से मामूली सामान चोरी कर लिए। बंदना की तहरीर पर कोतवाली अयोध्या में रिपोर्ट दर्ज हुई, लेकिन अब तक खुलासा नहीं हो सका है। उधर, मेडिकल कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरा से दो आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आए हैं।
विज्ञापन

वह लोग हाथ में ग्लब्स पहने थे और पीठ पर एक बैग भी रखे दिख रहे थे, जिससे उनके पेशेवर चोर होने की आशंका है। उनकी अन्य घटनाओं में भी शामिल होने की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि आठ संदिग्धों के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लिया गया है। अन्य कई बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें