फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चार पुलिस चौकियों से मजबूत होगी पुलिसिंग

Sat, 02 May 2026 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व पुलिसिंग को सुगम बनाने के उद्देश्य से एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने चार नई अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित करने का आदेश दिया है। इनमें थाना इनायतनगर क्षेत्र में कुचेरा बाजार और तरौली, जबकि थाना पूराकलंदर क्षेत्र में करमा और सरियावां चौकी बनाई जाएगी। शनिवार को इनके क्षेत्र भी आवंटित कर दिए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच तेज करने और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए यह कदम उठाया गया है। स्थानीय लोग भी लंबे समय से इन क्षेत्रों में नई चौकी की मांग कर रहे थे, जिसे स्वीकृति मिल गई है। यहां प्रभारियों की तैनाती भी कर दी गई है। इससे ग्रामीणों को घर के नजदीक ही न्याय मिल सकेगा। वहीं ग्रामीण इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ेगी और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन


इन चौकियों में शामिल होंगे ये गांव
चौकी कुचेरा : कुचेरा, मीठेगांव, सरायनामू, शेखनपुर हतवा, मदरिया, बरिया देई, पलिया जगमोहन सिंह, रसूलपुर, भदोखरा, अहिरौली सलोनी, गोठवा, सोधियांवा।
चौकी तरौली : मजनाई, गुरौली, बरिया निसारु, तरौली, रामपुर फकीरे, कुम्भी, शुकुलपुर, अलीपुर खजुरी, नेवली, अगरबा, सेवरा।
चौकी सरियावां : बरवा, पोरा बेतौली, कंदैला, कुरावां, सोफियापारा, महावां, रग्धूपुर, नजीरपुर, खडगपुर, उसरु अमौना, कादीपुर, बंदीदासपुर, साखूपारा।
चौकी करमा : मोदरा, गंगौली, महेशपुर, अंजना, रामपुर सर्धा, शांतिपुर, भगवाभीट, पुरखेपुर, देवापुर, दुगौली, कुतुबपुर, लक्ष्मीदासपुर, करमा, खनुवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें