फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कंपनियों में निवेश के नाम पर महिला समेत दो से 3.44 लाख की ठगी

Thu, 04 Sep 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अलग-अलग कंपनियों में निवेश करने के नाम पर साइबर ठगों ने महिला समेत दो लोगों के बैंक खाते से 3.44 लाख रुपये उड़ा दिए। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली अयोध्या के प्रमोदवन क्षेत्र की एक महिला ने दर्ज एफआईआर में बताया कि 550 रेंट क्लब नामक कंपनी में गोपिका नामक महिला के माध्यम से वह जुड़ी थीं। गोपिका ने सोशल मीडिया के एक ग्रुप से उन्हें जोड़ा था। 15 मार्च को उन्हें एक लाख रुपये कंपनी में निवेश करने पर आधे घंटे बाद 1.70 लाख रुपये मिलने का झांसा दिया। इस पर विश्वास करके उन्होंने दो बार में गोपिका के बताए बैंक खातों में एक लाख रुपये भेज दिए।
बाद में उसने 2,21,389 रुपये और जमा करने पर लाभ का पैसा वापस मिलने की बात कही। उन्होंने यह रकम भी भेजी तो 4,49,546 रुपये की और मांग की जाने लगी। उन्हें अपने साथ ठगी की जानकारी हुई तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन ठगों ने कोई जवाब नहीं दिया। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, नियांवा क्षेत्र में रहने वाले अभियोजन कार्यालय में तैनात एक व्यक्ति ने बताया कि उन्हें गुमराह करके साइबर ठगों ने एक कंपनी में पैसा लगवाया। बाद में वह पैसा लेकर गायब हो गया, तो उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने 18,500 रुपये होल्ड कराया है। एक अन्य मामले में 4,683 की ठगी हुई, जिसमें 2500 रुपये होल्ड कराए गए हैं। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके संबंधित बैंक से पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें