फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: सड़क हादसे में टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर समेत दो की मौत, पंचकोसी परिक्रमा से लौट रहे थे

Sat, 21 Nov 2026 09:19 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के बूथ नंबर चार के पास शनिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से पंचकोसी परिक्रमा कर लौट रहे दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर गंगाराम यादव और उनके सहकर्मी शामिल हैं, जबकि पुलिस फरार वाहन व चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा कर लौट रहे टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार को अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में बूथ नंबर चार के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर गंगाराम यादव निवासी कन्नौज और उनके सहकर्मी तहसीनपुर, रौनाही निवासी के रूप में हुई है। दोनों पंचकोसी परिक्रमा करने के बाद बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के बाद मौके से भागे अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें