फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सरयू में स्नान करते समय दो डूबे, एक की मौत

Wed, 18 Jun 2025 09:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू में स्नान के दौरान बुधवार को मासूम समेत दो लोग डूब गए। मासूम को नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे घोषित कर दिया। वहीं दूसरे डूबे किशोर का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

पहली घटना सुबह 8:30 बजे की है। प्रयागराज के सोरांव क्षेत्र निवासी अर्पित पटेल (15) पुत्र ज्ञान बहादुर अपने 20 दोस्तों के साथ अयोध्या दर्शन-पूजन करने आया था। जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप ने बताया कि पंप हाउस के पास अर्पित व उसका एक दोस्त स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए। ये दोनों बैरीकेडिंग पार कर स्नान कर रहे थे। पानी के तेज प्रवाह में लौकी बहकर आ रही थी, उसे पकड़ रहे थे, इसी चक्कर में दोनों डूबने लगे। अर्पित पटेल गहरे पानी में चला गया जबकि दूसरे लड़के को डूबने से बचा लिया गया। मृतक प्रयागराज में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
वहीं एक अन्य घटना में अंबेडकरनगर जिले के भीटी निवासी विपिन गुप्ता अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन करने आए थे। सरयू घाट पर नहाते समय उनका 10 वर्षीय पुत्र अंकित गुप्ता डूबने लगा। पुलिस की मदद से बालक को पानी से निकालकर श्रीराम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें