फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रयागराज हाईवे पर दो कार टकराईं, आठ घायल

Sat, 31 Oct 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। खजुरहट में प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे दो कारों की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में जौनपुर के प्रेमपुर फतेहगंज निवासी आदित्य उपाध्याय (21), सिद्धार्थ मिश्रा (19), ऋषि मिश्रा (20), देवांश (15) और चंद्रभान मिश्रा (46) शामिल हैं। ये सभी अयोध्या दर्शन कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

दूसरे वाहन पर सवार असरेवा बीकापुर निवासी जयंती (29), प्रदीप कुमार (42) और राममिलन (60) भी जख्मी हुए। हादसे के बाद रात करीब 11 बजे सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले जाया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र रंजन ने उनका उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें