फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 50 लाख के चोरी के जेवर के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 12 Jan 2026 09:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने देवकाली के बछड़ा सुल्तानपुर समेत चार घरों से हुई चोरी का खुलासा किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। बरामद जेवर की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

शहर के बछड़ा सुल्तानपुर निवासी छेदना की बेटी की शादी तय है। वह इसकी तैयारी कर रही थीं। इस बीच चोरों ने पांच जनवरी को दोपहर लगभग 03:15 बजे उनके घर में धावा बोला। उस समय उनकी बेटी सब्जी लाने बाहर गई थी। घर लौटी तो 12 हजार रुपये नकद और कीमती जेवर चोररी कर लिए गए थे। इसके अलावा इसी कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में चोरी की तीन अन्य घटनाएं भी हुई थीं। सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस छानबीन कर रही थी।
इस बीच छेदना के घर के बगल स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर कैद हो गए। इसी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही थी। सोमवार की सुबह 04:35 बजे इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय और उपनिरीक्षक एसएन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो लोगों को कृष्णा नगर कॉलोनी के पास गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के हथिलाही निवासी जेनुल्लाह और शाहिम अली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि जैनुल्लाह का लंबा आपराधिक इतिहास है। वह लोग चोरी के सामने बेचने की फिराक में थे। यह सामान अन्य कई घटनाओं से चोरी किए गए हैं। आरोपियों का चालान करके न्यायालय भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें