फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पौष पूर्णिमा पर ढाई लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

Sat, 03 Jan 2026 09:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
22-माघ पू​र्णिमा पर राम की पैड़ी में प्रवाहित सरयू की जलधारा में स्नान करते श्रद्धालु।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में श्रद्धालुओं का रेला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पौष पूर्णिमा पर करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई। पौष पूर्णिमा के पावन अवसर के साथ ही माघ मेले का भी शुभारंभ हो गया है। रामलला के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन

शनिवार भोर से ही सरयू तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आस्था की डुबकी लगाने के लिए दूर-दूर से आए भक्तों ने शीतलहर की परवाह किए बिना सरयू में स्नान किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। जस सरयू मइया, जय श्रीराम के जयघोष से घाट गूंज उठे। पौष पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान, दान और जप–तप का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस दिन किया गया स्नान और दान अक्षय पुण्य प्रदान करता है।
स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं का रेला मठ-मंदिरों की ओर बढ़ता दिखाई दिया। राम जन्मभूमि मंदिर सहित हनुमानगढ़ी, कनक भवन और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। राम मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। शनिवार होने के नाते हनुमंतलला के दरबार में भीड़ का दबाव अधिक रहा। यहां भी करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेका। भीड़ को देखते हुए टेढ़ी बाजार से राम मंदिर की ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। सरयू घाट पर गोताखोरों और जल पुलिस की तैनाती रही।
विज्ञापन



सरयू आरती में उमड़ी भीड़
पूर्णिमा पर मां सरयू की विशेष आरती की गई। आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष शशिकांत दास ने बताया कि पूर्णिमा पर मां सरयू की 2100 बत्ती की महाआरती उतारी गई। रोजाना 501 बत्ती की आरती होती है। मां सरयू का दुग्धाभिषेक भी किया। इस तरह सरयू तट पर आरती करने वाली अन्य संस्थाओं ने भी मां सरयू की विशेष आरती का आयोजन किया। पूर्णिमा की आरती में शामिल होने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, बहुत से श्रद्धालुओं ने सरयू में दीपदान कर मनौतियां भी मांगी।

22-माघ पूर्णिमा पर राम की पैड़ी में प्रवाहित सरयू की जलधारा में स्नान करते श्रद्धालु।-संवाद

22-माघ पूर्णिमा पर राम की पैड़ी में प्रवाहित सरयू की जलधारा में स्नान करते श्रद्धालु।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें