फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: माघ मेले को लेकर बने 15 उपचार केंद्र

Sat, 03 Jan 2026 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। माघ मेले को लेकर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। अयोध्या धाम क्षेत्र में 15 अस्थायी उपचार केंद्र बनाए गए हैं। प्रयागराज रूट के सभी सीएचसी-पीएचसी को अलर्ट किया गया है। वहां हर समय चिकित्सक व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार से माघ मेला की शुरुआत हो गई है। संगम स्नान के बाद काफी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या भी आते हैं। इसी दिन से कल्पवास की शुरुआत होती है। गतवर्ष महाकुंभ के दौरान लाखों श्रद्धालु अयोध्या आए थे। इसी पूर्वानुमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके लिए बीकापुर कोतवाली, पूराकलंदर थाना, महाराजगंज, गोसाईगंज, रौनाही, रुदौली, इनायतनगर और कुमारगंज थाने में एक-एक एंबुलेंस खड़ी की गई है।
मकर संक्रांति को लेकर 12 जनवरी से तैयारियों को वृहद किया गया है। इसके लिए हनुमानगढ़ी मंदिर, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, कनक भवन मंदिर परिसर, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निकासद्वार, राम मंदिर परिसर, नागेश्वर नाथ मंदिर, पक्का घाट, कारसेवकपुरम, साकेत पेट्रोल पंप, अंतरराष्ट्रीय बस स्टाप अयोध्या धाम, दशरथ महल, लता चौक, हनुमानगुफा, झुनकी घाट और कंट्रोल रूप में एक-एक उपचार केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

यहां शिफ्टवार विशेषज्ञ चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे, जो 25 जनवरी तक सेवाएं देंगे। हनुमानगढ़ी, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि परिसर, नागेश्वरनाथ, पक्काघाट, साकेत पेट्रोल पंप, लता चौक, हनुमान गुफा और झुनकी घाट पर इस अवधि में एंबुलेंस खड़ी रहेगी। वहीं, गंभीर रोगियों के लिए पक्का घाट पर 10 बेड का अस्थायी चिकित्सालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें