फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: छिंदवाड़ा से रामनगरी पहुंची त्रिशूल यात्रा, बीकापुर में जगह-जगह फूल बरसाकर हुआ भव्य स्वागत

Tue, 10 Feb 2026 04:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

छिंदवाड़ा से चलकर विशाल त्रिशूल यात्रा रामनगरी पहुंची। यहां बीकापुर में जगह-जगह फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
छिंदवाड़ा से रामनगरी पहुंची त्रिशूल यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से निकली महात्रिशूल सनातन हिंदू एकता यात्रा मंगलवार को अयोध्या पहुंची। यात्रा के साथ 60 फीट ऊंचा विशाल त्रिशूल लेकर श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं। यह त्रिशूल श्री विघ्नेश्वर नाथ महादेव धाम में स्थापित किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह यात्रा 2 फरवरी को छिंदवाड़ा से शुरू हुई थी। आठवें दिन रामनगरी पहुंची। 60 फीट ऊंचा, 11 फीट चौड़ा और लगभग 700 किग्रा वजनी यह त्रिशूल पूरी तरह स्टील से निर्मित है। इसे छिंदवाड़ा जिले के झिरलिंगा गांव के कारीगर सुशील विश्वकर्मा ने तैयार किया है। इसे बनाने में करीब एक वर्ष का समय लगा। 

अयोध्या के नाका क्षेत्र में क्षत्रिय समाज सहित अन्य श्रद्धालुओं ने त्रिशूल का भव्य स्वागत किया। पुष्पवर्षा के बीच जय भोले के जयघोष गूंजते रहे। यात्रा के संयोजक ऋषिराज सिंह ने बताया कि रास्ते भर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने त्रिशूल की पूजा-अर्चना कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें