फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता का जयघोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। हाथों में तिरंगा और सभी की जुबां पर भारत माता का जयघोष। रविवार सुबह डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से निकली तिरंगा यात्रा में यही परिदृश्य देखने को मिला। इन सभी ने डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के वार मेमोरियल पर जांबाज सैनिकों को श्रद्धासुमन भी अर्पित किया।
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सेना के जवानों के सम्मान में रविवार सुबह कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा अवध विश्वविद्यालय के सरदार पटेल प्रशासनिक भवन से शुरू होकर नाका, मकबरा, पुष्पराज चौराहे से होते हुए डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के वार मेमोरियल पर समाप्त हुई। कुलपति कर्नल डॉ. सिंह ने कहा कि पाकिस्तान जब भी आतंकी हमला करेगा, ऑपरेशन सिंदूर की तरह हमारी सेना माकूल जवाब देगी। पड़ोसी मुल्क पर कभी भी विश्वास नहीं किया जा सकता है। डोगरा रेजिमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर के रंजीव सिंह ने कहा कि सेना तीन बड़ी लड़ाई लड़ चुकी है। सेना की जवाबी कार्रवाई में पड़ोसी मुल्क को काफी नुकसान पहुंचाया गया है। दुश्मन देश को सिर उठाने के लिए अब कई साल लगेगा।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर जितेंद्र शर्मा, लेफ्टिनेंट डाॅ. नवीन कुमार, कुलसचिव प्रो. संत शरण मिश्र, कुलपति के सचिव डॉ. जसवंत सिंह, कृषि अधिष्ठाता डॉ. डीके सिंह, निदेशक प्रसार डॉ. राम बटुक सिंह, डॉ. देव नारायण पटेल, डॉ. अजय राजभर, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. फार्रुख जमाल, प्रो. गंगाराम मिश्र, प्रो. केके वर्मा, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, प्रो. शैलेंद्र वर्मा, प्रो. सुरेंद्र मिश्र, डॉ. राना रोहित सिंह, डॉ. विनोद चौधरी व डॉ. अवध नारायन सहित दोनों विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, अधिकारी, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी, एनसीसी व एनएसएस के स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें