फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कुमारगंज से कामाख्या धाम तक सुगम होगा आवागमन

विज्ञापन
12- कुमारगंज से मां कामाख्या धाम तक के मार्ग का किया जा रहा चौड़ीकरण- सूचना विभाग
विज्ञापन
अयोध्या। कुमारगंज से मां कामाख्या धाम तक के मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। यह 28.6 किलोमीटर लंबा मार्ग चौड़ीकरण के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुगम और सुरक्षित बनेगा। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार आएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 48.65 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

मां कामाख्या धाम अयोध्या जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित एक प्राचीन शक्तिपीठ है। दुर्गा सप्तशती के प्रथम अध्याय में यहां का उल्लेख मिलता है। नवरात्र और अन्य पर्वों पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। वर्तमान में मार्ग की खराब स्थिति के कारण आने-जाने में काफी परेशानी होती है, लेकिन चौड़ीकरण के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी।
परियोजना के तहत मार्ग को चौड़ा करने के साथ सुदृढ़ीकरण का काम भी किया जा रहा है। इससे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। मेधा ऋषि आश्रम मार्ग के विकास से आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग से स्कूली बच्चों, किसानों और दैनिक यातायात करने वालों को लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग खंड चार के अधिशासी अभियंता शशि भूषण सिंह ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बल देगी। बेहतर सड़क से स्थानीय व्यापार, कृषि उत्पादों की ढुलाई और पर्यटन संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी। काम तेजी से चल रहा है। सितंबर 2026 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें