फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवधपुरी में ट्रांसफार्मर खराब, छह घंटे गुल रही बिजली

Sat, 07 Sep 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के अमानीगंज उपकेंद्र से जुड़े अवधपुरी कॉलोनी में आधी रात से बिजली संकट खड़ा हो गया। कॉलोनी में लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से रात लगभग तीन बजे बिजली गुल हो गई, जिससे लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। सुबह नौ बजे आपूर्ति बहाल तो हुई, लेकिन दिन भर भी बिजली की आवाजाही ने लोगों को खूब रुलाया।
विज्ञापन

अवधपुरी कॉलोनी निवासी अनिमेष कुमार ने बताया कि रात में 12 बजे के करीब बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब एक घंटे बाद आई और फिर लगभग 02:30 बजे ट्रांसफार्मर में खराबी होने से एक बार फिर चली गई। इसके बाद रात भर बिजली के दर्शन नहीं हुए। उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चे भी आधी रात से व्याकुल हो गए। सुबह लगभग नौ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
कॉलोनी निवासी मीना सिंह ने बताया कि रात भर तो बिजली ने परेशान किया ही, इसके बाद सुबह से फिर से बिजली की आवाजाही शुरू हो गई। उमस भरी गर्मी ने अलग से सताया। अमानीगंज उपकेंद्र के अवर अभियंता गुड्डू यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर की लीड कटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। सुबह लगभग सात बजे तक मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई थी। दिन में बछड़ा सुल्तानपुर कॉलोनी के तरफ नई केबल पड़ रहा था। इस वजह से कुछ देर के लिए आपूर्ति बाधित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें