फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कबड्डी प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू

Sun, 15 Feb 2026 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
15-तारुन में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। विकासखंड तारुन क्षेत्र के सिरसा गांव में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ रविवार को किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर का संचालन प्रशिक्षक लाल शुक्ला के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आगामी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को तकनीकी दक्षता, फिटनेस और टीम समन्वय पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खिलाड़ियों को रेड, टैकल, चेन टैकल, एंकल होल्ड और बोनस लाइन जैसी बारीकियों का अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि वे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। शिविर के दौरान सुबह और शाम दो सत्रों में अभ्यास कराया जा रहा है। खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए दौड़, वार्मअप, योग और शक्ति प्रशिक्षण भी शामिल किया गया है। प्रशिक्षक लाल शुक्ला ने बताया कि खेल के प्रति युवाओं का बढ़ता रुझान सकारात्मक संकेत है और सही मार्गदर्शन मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें