फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दर्शननगर ओवरब्रिज के दोनों लेन से आवागमन शुरू

Wed, 16 Apr 2025 08:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दर्शननगर रेलवे ओवरब्रिज के दोनों लेने से आवागमन बुधवार से शुरू हो गया है। चार पहिया, दो पहिया समेत भारी वाहन भी अब ओवरब्रिज पर फर्राटा भर रहे हैं। इसका निर्माण तीन नवंबर 2021 को शुरू हुआ था। तीन साल चार महीने में यह ओवरब्रिज बनकर तैयार हुआ है इसके निर्माण पर 104.46 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन


इस ओवर ब्रिज के शुरू होने से अयोध्या से अंबेडकरनगर जाने का रास्ता सुगम हो गया है। इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि क्षेत्र में यातायात का दबाव भी कम हो गया है। दर्शननगर रेलवे क्रॉसिंग के पास अक्सर लंबा जाम लगता था। इसी के पास दर्शननगर मेडिकल कॉलेज भी है जहां रोजाना हजारों मरीजों का आवागमन होता था। ओवरब्रिज के निर्माण से मरीजों को भी आवागमन में सुगमता होगी। ओवरब्रिज के निर्माण के चलते अयोध्या-अंबेडकरनगर मार्ग पर आवागमन लंबे समय से प्रभावित था। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि दर्शननगर आरओबी पर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें