फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामनगरी में आज से लागू होंगे यातायात प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में सोमवार से रामनवमी मेला समाप्ति तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। जिले की सीमाओं पर बैरियर गिरा दिए गए हैं। मेला क्षेत्र में चार पहिया व मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। ये प्रतिबंध 15 अप्रैल से लागू होंगे।
विज्ञापन


इस तरह रहेगा रूट डायवर्जन
-गोरखपुर कौड़ीराम, बडहलगंज, दोहरीघाट, जीयनपुर, आजमगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे डायवर्जन किया जाएगा।
- गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती से आने वाले वाहनों को कलवारी से टांडा, अकबरपुर से दोस्तपुर पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे डायवर्जन किया जाएगा
- गोरखपुर, संतकबीरनगर, बासी, मेहदावल, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर, गोंडा से आने वाले वाहन जरवल रोड तिराहा से वापस आकर बहराइच की ओर जाकर टिकोरा मोड़ से चहलरी घाट रोड होते हुए सिधौली सीतापुर-लखनऊ मार्ग पर डायवर्जन किए जाएंगे।
-जनपद कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को कानपुर, उन्नाव, मौरावां मोहनलालगंज, गोसाईगंज, चांद सराय से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

-जनपद लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहनों को मोहान, जुनाबगंज, से मोहनलालगंज से गोसाईगंज से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर डायवर्जन किया जाएगा।
-सीतापुर, शाहजहाँपुर से आने वाले वाहनों को आईआईएम रोड दुबग्गा से आलमबाग, नहरिया से शहीदपथ होते हुए अहीमामऊ से होते हुए पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे डायवर्जन किया जाएगा।।
- बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाले वाहनों को टिकोरा मोड़ से चहलारी घाट रोड होते हुए सिधौली सीतापुर-लखनऊ मार्ग में डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

- सुल्तानुपर से आने वाले वाहनों को कूढ़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से डायवर्जन किया जाएगा।।
- रायबरेली से आने वाले वाहनों को हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से डायवर्जन किया जाएगा ।
- लखनऊ बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहनों को बाराबंकी से चौकाघाट, जरवल रोड, कर्नेलगंज होते हुए डायवर्जन किया जाएगा।।
- आजमगढ़, अंबेडकरनगर से आने वाले वाहनों को अंबेडकरनगर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से डायवर्जन किया जाएगा। ।
- बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहनों को भिटरिया रामसनेही घाट से हैदरगढ़ से पूर्वाचंल एक्प्रेस-वे से डायवर्जन किया जाएगा।।
- जनपद बस्ती की ओर से आने वाले वाहनों को लोलपुर से नवाबगंज गोंडा की ओर डायवर्जन किया जाएगा। ।
- जनपद गोंडा की ओर से नवाबगंज से आने वाले वाहनों को लकड़मंडी से लोलपुर से बस्ती की ओर डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें