फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नहर के बगल नए पुल के निर्माण से व्यापारी चिंतित

Thu, 22 Oct 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। मां ज्वाला माई नगर पंचायत खिरौनी में शारदा सहायक नहर पर पुराने पुल के बगल नए पुल का निर्माण शुरू होने से सुचित्तागंज बाजार के व्यापारी चिंतित हैं। व्यापारियों ने पुराने पुल को तोड़कर उसी स्थान पर नया पुल बनाने की मांग की है। उन्होंने बुधवार को विधायक अमित सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की तैयारी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पुराना पुल जर्जर और संकरा होने के कारण यहां अक्सर जाम लगता है। इससे निजात दिलाने के लिए शासन ने दो करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़े नए पुल के निर्माण को मंजूरी दी है। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने रविवार से निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। मजदूरों ने लोहे की कटाई-छंटाई का काम भी शुरू कर दिया है।
व्यापारियों का कहना है कि नए पुल को सड़क से जोड़ने के लिए बनाए जाने वाले अप्रोच मार्ग की चौड़ाई से आसपास के कई घर प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार मंडल के नेता वीरभद्र गुप्ता ने आशंका जताई कि सड़क से पुल को जोड़ने के दौरान करीब 40 घरों की चपेट में आने की स्थिति बन सकती है। व्यापारियों की मांग है कि पुराने पुल को हटाकर उसी स्थान पर नया पुल बनाया जाए, ताकि आसपास के घरों को नुकसान न हो।
विज्ञापन


अधिकारी ने आशंकाओं को बताया निराधार
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राहुल राय ने पुराने पुल को तोड़कर उसी स्थान पर नया पुल बनाने को अव्यावहारिक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से कई महीनों तक यातायात बाधित रहेगा। साथ ही, वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की जगह भी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए पुल के अप्रोच मार्ग के निर्माण से एक भी घर नहीं टूटेगा। उन्होंने व्यापारियों की आशंकाओं को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें