फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मूर्ति विसर्जन से पहले पंडाल क्षतिग्रस्त

Thu, 22 Oct 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। रौनाही के मंगलसी में मंगलवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले ट्रॉली की टक्कर से आदर्श पूजा समिति का पंडाल क्षतिग्रस्त हो गया। पंडाल का पर्दा फट गया और कुछ कुर्सियां टूट गईं। इससे पूजा समिति के लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंचे बजरंग दल के नेताओं और पूजा समिति के सदस्यों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रतिमा विसर्जन नहीं करने का फैसला किया।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा और नायब तहसीलदार रेशु जैन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद पूजा समिति के लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें