फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: टिन्नू यादव की कार व बुलेट मुक्त

Fri, 23 Oct 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस की ओर से जब्त की गई राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू की अर्टिगा कार और बुलेट मोटरसाइकिल को अदालत ने शुक्रवार को मुक्त करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

अदालत ने वाहन स्वामी राम शंकर यादव को बुलेट मोटरसाइकिल के लिए 2.5 लाख रुपये और अर्टिगा कार के लिए 11 लाख रुपये की जमानत राशि दाखिल करने पर वाहनों को पुलिस अभिरक्षा से छोड़ने का निर्देश दिया। दोनों वाहनों को राम शंकर यादव के पुत्र रवि यादव की सुपुर्दगी में देने का आदेश थाना राम जन्म भूमि पुलिस को दिया गया है।
रामशंकर यादव की ओर से अदालत में तर्क दिया था कि अर्टिगा कार बैंक ऋण पर खरीदी गई थी और मंदिर चढ़ावा चोरी से इन वाहनों का कोई संबंध नहीं है। अदालत ने वाहनों की सुपुर्दगी प्राप्त करने वाले रवि यादव को पंजीयन की एक प्रति अदालत में दाखिल करने का आदेश दिया है। साथ ही वाहन स्वामी को वाहन को नष्ट करने, बेचने या रंग-रूप बदलने से रोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें