जाना बाजार। क्षेत्र के बोदहरी में साइकिल से बाजार जा रहे युवक को कार से टक्कर मारने के बाद रॉड और लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को हैदरगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
तहरीर के मुताबिक, दिनेश कुमार ने बताया कि 21 अक्तूबर को कृष्ण कुमार, आदर्श यादव और शिवकुमार ने कार से उसे टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल समेत खेत में जा गिरा। आरोप है कि इसके बाद कृष्ण कुमार ने रॉड से हमला किया, जबकि उसके साथियों ने लाठी-डंडों से पीटा। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बचाया।
हमले में दिनेश के सिर में गंभीर चोट आई और हाथ टूट गया। पुलिस ने उसे सीएचसी बीकापुर पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)