नेग में परिधान, आभूषण, मिष्ठान, मेवा और फल होंगे
संतोष साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव, विहिप नेपाल के उपाध्यक्ष रघुनाथ साह, जनकपुर के मेयर मनोज साह, जनकपुर धाम वृहत्तर विकास परिषद के अध्यक्ष शीतल साह के अलावा उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी, मारवाड़ी सेवा समिति के निर्मल चौधरी, राम युवा कमेटी के सरोज साह, महावीर युवा कमेटी के अजय गुप्त समेत अन्य गणमान्य शामिल हुए। यह भी तय किया गया कि भार (नेग) में परिधान, आभूषण, मिष्ठान, मेवा और फल होंगे।
यह भी पढ़ेंः- भीषण हादसा: शाम को आनी है बहन की बरात, सुबह उठी भाई की अर्थी...चार दोस्तों की हालत नाजुक; बिलख पड़े घरवाले