फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल की साझा विरासत का सुंदर संगम: जनकपुर से अयोध्या पहुंचे तिलकहरू, गूंज रहे राम-सीता विवाह के मंगल गीत

Sun, 29 Nov 2026 08:59 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम-जानकी विवाहोत्सव के तहत माता सीता के मायके जनकपुर से 51 सदस्यीय तिलकहरुओं का दल सरयू-कमला एक्सप्रेस से अयोध्या पहुंचा। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रामलला को तिलक लगाकर सोने-चांदी के आभूषण, वस्त्र और मिष्ठान सहित 'भार' (नेग) अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
जनकपुर से अयोध्या पहुंचे तिलकहरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम-जानकी विवाहोत्सव की पारंपरिक रस्मों में रविवार को एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। माता सीता के मायके जनकपुर से रामलला का तिलक लेकर तिलकहरू सरयू-कमला एक्सप्रेस से सुबह अयोध्या पहुंचे। इस दौरान रामलला को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तिलक लगाकर भार (नेग) अर्पित किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए नेपाल के मधेश प्रदेश के सभामुख (विधानसभा अध्यक्ष) रामशीष यादव के नेतृत्व में 51 सदस्यीय तिलकहरुओं का दल अयोध्या पहुंचा। यह दल तिलक लेकर शनिवार दोपहर 2 बजे जनकपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के धनुषा जिलाध्यक्ष संतोष शाह के अनुसार, तिलकहरुओं के दल में जनकपुर के मेयर मनोज शाह, जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव, नेपाल विहिप के केंद्रीय सदस्य मनोहर शाह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं। दल में 10 महिलाएं भी हैं, जो माता सीता की सखियों के रूप में शामिल होकर विवाहोत्सव की रस्में निभाएंगी।

अयोध्या और जनकपुर के बीच सदियों पुराने पारिवारिक और सांस्कृतिक संबंध

तिलक के दौरान जनकपुर की ओर से रामलला को भार स्वरूप सोने-चांदी के आभूषण, फल, मेवा, मिष्ठान और वस्त्र सहित विभिन्न उपहार भेंट किए जाएंगे। संतोष शाह का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अयोध्या और जनकपुर के बीच सदियों पुराने पारिवारिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक भी है। त्रेतायुग की राम-जानकी विवाह परंपरा को वर्तमान में भी उसी आत्मीयता के साथ निभाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें