फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: धान उठान में लापरवाही पर 11 केंद्रों के ठेकेदारों के ठेके निरस्त

Sat, 28 Nov 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सोहावल के इब्राहिमपुर देवली व हाजीपुर का धान क्रय केंद्र
विज्ञापन
अयोध्या। धान का उठान कर उसे समय से मिलों तक पहुंचाने में लापरवाही बरतने वाले 11 क्रय केंद्रों के परिवहन ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संभागीय खाद्य नियंत्रक ने इन ठेकेदारों के ठेके तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए उनकी प्रतिभूति धनराशि जब्त कर ली है। साथ ही सभी 11 केंद्रों पर नए परिवहन ठेकेदारों की नियुक्ति भी कर दी गई है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 27 नवंबर के अंक में धान खरीद धीमी, 20 पर बोहनी नहीं शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें जिले के 34 क्रय केंद्रों के खराब प्रदर्शन, 20 केंद्रों पर दैनिक खरीद शून्य रहने और लक्ष्य के सापेक्ष महज 4.83 प्रतिशत खरीद होने का मुद्दा उठाया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद 28 नवंबर को जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने परिवहन व्यवस्था में लापरवाही पर कार्रवाई की पुष्टि की।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी के अनुसार, नवीन मंडी सदर, नवीन मंडी अयोध्या, मसौधा, अमराईगांव, गोसाईंगंज, बीकापुर, अंजना, रुदौली, लोहटी, बारुन बाजार और सिटी ब्लॉक के परिवहन ठेकेदारों को कई बार नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद उन्होंने अनुबंध और बैंक गारंटी से संबंधित औपचारिकताएं पूरी नहीं कीं। साथ ही जीपीएस युक्त वाहन भी उपलब्ध नहीं कराए गए। इससे धान का मिलों तक प्रेषण प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पांच नए परिवहन ठेकेदारों को निर्धारित दर से 10 प्रतिशत कम दर पर नियुक्त किया गया है। नए ठेकेदारों को सात दिन के भीतर प्रतिभूति धनराशि और बैंक गारंटी जमा करनी होगी। इसके अलावा सभी वाहनों में जीपीएस लगाना भी अनिवार्य किया गया है।

एक दिन में खरीदा गया 577.790 क्विंटल धान

26 नवंबर तक जिले के 76 क्रय केंद्रों पर 849 किसानों से 3283.893 क्विंटल धान की खरीद हुई थी। वहीं, खबर प्रकाशित होने के बाद अकेले 27 नवंबर को 577.790 क्विंटल धान की खरीद की गई। इसके बाद जिले में कुल 990 किसानों से 38616.81 क्विंटल धान की खरीद दर्ज की गई। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की खरीद से 139.47 प्रतिशत अधिक है। किसानों को मिलने वाला भुगतान भी पहले के 70 प्रतिशत से बढ़कर 79 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें