फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वाकथान से छात्राओं ने धर्मपथ पर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
4- धर्मपथ पर शनिवार को छात्राओं ने वाकथान के माध्यम से आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति किया जागर
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी के धर्मपथ पर शनिवार को छात्राओं ने वाकथान के माध्यम से आम जनमानस को स्वच्छता का संदेश दिया। इस लघु मैराथन का आयोजन नगर निगम ने किया। सुबह 10 बजे शुरू हुए वाकथान की अगुवाई महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी व नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने की।
विज्ञापन


नया घाट स्थित लता मंगेशकर चौक से शुरू हुआ वाकथान बाईपास स्थित अयोध्या प्रवेश द्वार पर पहंचकर समाप्त हो गया। यहां छात्राओं से संवाद कर महापौर ने स्वच्छता संबंधी टिप्स दिए। उन्हें अपने घर, स्कूल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि छात्राओं ने इस दौरान स्वच्छ अयोध्या-सुंदर अयोध्या, कूड़ा कूड़ेदान में व प्लास्टिक की नहीं कोई शान-मिटा दो उसका नामोनिशान नारे लगाए।


वाकथान में अवध विश्वविद्यालय से जुड़े एनसीसी कैडेट के अलावा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की 251 छात्राओं ने हिस्सा लिया। लाडली फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पार्षद अनुज दास, महेंद्र शुक्ल, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ व भारत भार्गव, सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त, अवध विश्वविद्यालय के कला संकायाध्यक्ष प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. सुरेंद्र मिश्र, डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ. प्रतिभा, डॉ. गरिमा, डॉ. अमित सिंह, डॉ. प्रत्याशा, जीआईसी की प्राचार्य कुसुमलता व आकाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें