फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्मैक के साथ एसयूवी सवार तीन युवक गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एसयूवी सवार बाराबंकी के तीन युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अब्बूसराय कट के आगे रेलवे लाइन के पास शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान एसयूवी सवार युवकों के पास से स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान शिवा मिश्रा, रामजी सोलंकी और अमन पांडेय के रूप में हुई है। तीनों बाराबंकी जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। तलाशी में 21,570 रुपये, सात मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड आदि बरामद हुए हैं। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों का चालान करके न्यायालय भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें