फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वीआईपी दर्शन के लिए ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

Sun, 02 Mar 2025 09:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर में वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। वह राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र के रामगुलेला बैरियर के पास श्रद्धालुओं से ठगी कर रहे थे। तीनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

राम जन्मभूमि थाना प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से धन उगाही की सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस को इसके लिए अलर्ट किया गया था। 28 फरवरी को उपनिरीक्षक सुनील कुमार राम मंदिर सुरक्षा, निगरानी और भीड़ नियंत्रण में व्यस्त थे। इसी बीच मुख्य आरक्षी राशिद ने उन्हें सूचित किया किया रामगुलेला बैरियर के पास कुछ लोग वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी कर रहे हैं।
वह पुलिस टीम के साथ पहुंचे तो तीनों आरोपी श्रद्धालुओं से बातचीत करते नजर आए और पुलिस को देखकर फरार हो गए। बाद में उन्हें घेरकर दबोच लिया गया। आरोपियों की पहचान राजस्थान के धौलपुर निवासी शैलेंद्र सिंह, बृजवासी और संदीप के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी यहां स्थायी रूप से नहीं ठहरे थे, बल्कि इधर-उधर घूमकर श्रद्धालुओं को ठगते थे। उनके खिलाफ केस दर्ज करके चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें