फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सो रहे हैं जिम्मेदार, बाहर से कराइए सीटी स्कैन

Thu, 02 May 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
केस एक : सीटी स्कैन समेत अन्य जांचों पर लगे 6100 रुपये
विज्ञापन




भैरोपुर टिकरा खजुरहट निवासी सियाराम को सीने में संक्रमण होने पर टीबी एंड चेस्ट वार्ड में भर्ती किया गया है। उनके पुत्र मनोज कुमार ने बताया कि यहां पर जांच नहीं हुई तो बाहर से सीटी स्कैन व कुछ अन्य जांच कराना पड़ा। इसके लिए लगभग 6100 रुपये खर्च हुए।

केस दो : दौरे आने पर पहुंचे अस्पताल, 3200 में हुई जांच

गोसाईगंज के विशाल कुमार को दौरा आने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां उन्हें रेड जोन में रखकर इलाज शुरू किया, लेकिन सीटी स्कैन नहीं हो सका तो ब्रह्म बाबा के पास स्थित एक निजी केंद्र भेजा गया। तीमारदार ने बताया कि वहां 3200 रुपये में जांच हुई।
विज्ञापन




अयोध्या। ये दो मामले तो उदाहरण के लिए पेश किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में जिम्मेदारों की नींद न खुलने से मरीज पिछले 25 दिन से या तो मोटी रकम चुकता करके बाहर से जांच करा रहे हैं या बेड पर पड़े कराह रहे हैं। अभी भी खराब पड़ी मशीन के सोमवार तक बनने का दावा किया जा रहा है।



मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में पीपीपी मोड पर एक सीटी स्कैन मशीन संचालित है। जबकि, मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन से एक अन्य मशीन भी लगभग चार-पांच माह पहले स्थापित की गई, लेकिन वह अब तक इंस्टॉल नहीं हो सकी है। पहली मशीन छह अप्रैल को अचानक खराब हो गई। इंजीनियरों ने एक महत्वपूर्ण पार्ट के खराब होने की जानकारी दी, लेकिन 25 दिन में भी सामान की व्यवस्था जिम्मेदार नहीं कर सके।

शनिवार को अमर उजाला ने अस्पताल परिसर का जायजा लिया तो बहुत से मरीज जांचों के लिए परेशान दिखे। ओपीडी में आने वाले मरीज तो किसी तरह बाहर से या जिला अस्पताल से जांच कराने गए, लेकिन सफर न कर पाने वाले गंभीर रोगी बेड पर ही पड़े कराहते रहे। उन्होंने व्यवस्था के प्रति आक्रोश भी जताया है।
विज्ञापन






लगभग 13 लाख रुपये का एक सामान मंगवाया जा रहा है। ऑर्डर कर दिया गया है। शीघ्र ही सामान मिलते ही मशीन दुरुस्त करवाया जाएगा। उम्मीद है कि सोमवार से जांच शुरू हो जाएगी। - डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें