फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ट्रस्ट ने शुरू किया 10 बेड का मिनी अस्पताल

Thu, 02 May 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। तीन दिन पहले राम जन्मभूमि परिसर में दो श्रद्धालु गश खाकर गिर गए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद ट्रस्ट ने तीर्थ यात्री सेवा केंद्र के सामने अस्थायी चिकित्सालय का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रस्ट का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन्मभूमि पथ से लेकर राम मंदिर तक अलग-अलग स्थान पर व्यवस्थाएं की गई हैं। राम जन्मभूमि पथ के मुख्य गेट के पास यात्री सेवा केंद्र तैयार किया गया है, जिसमें लगभग एक हजार यात्री विश्राम कर सकते हैं। यहां कूलर, पंखे व पेयजल के सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही सेवा केंद्र में 10 बेड वाला मिनी हॉस्पिटल भी खोला गया है। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि मिनी अस्पताल में जनरल मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध कराई जा रही है। यहां चिकित्सकों समेत स्टॉफ की भी नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही एंबुलेंस की भी सुविधा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें