फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफरत की राजनीति करने वालों का पर्दाफाश : अखिलेश

Mon, 15 Jul 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। देश में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेस के नेताओं ने प्रसन्नता जताई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नफरत की राजनीति करने वालों का पर्दाफाश हो गया है। पहले भगवान राम की नगरी से मिला आशीर्वाद और अब उपचुनाव में भगवान विष्णु ने बद्रीनाथ में विपक्ष की धार्मिक राजनीति को नकारा।उन्होंने कहा कि पूरे देश में हुए 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 10 सीट गठबंधन को मिलना यह दर्शाता है कि भारतवर्ष की जनता अब संविधान और सुशासन को वोट देगी ना कि धर्म के नाम पर हिंसा और नफरत की राजनीति करने वालों को। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत के बाद विधानसभा उप-चुनाव में गठबंधन की जीत ने यह बता दिया है कि जनता अब भाजपा की नफरती राजनीति से ऊब चुकी है, मजबूत विकल्प के तौर पर कांग्रेस पार्टी ही जनता की पहली पसंद बनकर उभरी है।
विज्ञापन

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने विजय पर हर्ष जताते हुए इस विजय को स्वस्थ लोकतंत्र और मजबूत संविधान की विजय बताया। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि अयोध्या के बाद बद्रीनाथ से भाजपा की हार ने यह सिद्ध कर दिया कि धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता में बने रहने वाली भाजपा को जनता समझ चुकी है और अब उसे हिन्दू-मुस्लिम से कहीं ज्यादा महंगाई और बेरोजगारी की चिंता है। पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ,राम अवध, कवींद्र साहनी, लाल मोहम्मद ,उमेश उपाध्याय ,जनार्दन मिश्रा, चंचल सोनकर,मोहम्मद आरिफ, ताज मोहम्मद ने कांग्रेस के जीत पर हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें