फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीपोत्सव में इस बार 100 विदेशी मेहमानों को न्योता

Thu, 29 Oct 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
दीपोत्सव से पहले रामकथा पार्क में दीवार की पुताई करते मजदूर।
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी के दीपोत्सव को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी तेज हो गई है। पांच से आठ नवंबर तक आयोजित होने वाले दीपोत्सव में करीब 100 विदेशी मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें 12 देशों के विशेष मेहमानों के साथ 30 से अधिक देशों के राजदूत और अन्य प्रतिनिधि शामिल होंगे। विभिन्न देशों में बसे प्रवासी भारतीयों को भी आयोजन में शामिल होने का न्योता भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

भारतीय दूतावासों और राजदूतों के माध्यम से निमंत्रण भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभिन्न देशों के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रियों या उनके प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने की योजना है। विदेशी मेहमानों और प्रवासी भारतीयों की भागीदारी के जरिये दीपोत्सव को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की कवायद की जा रही है।
पांच, छह और सात नवंबर को दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीला परंपराओं का मंचन भी होगा। इसके माध्यम से अलग-अलग देशों में प्रचलित रामकथा की परंपराओं और सांस्कृतिक विविधताओं को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। इस बार 30 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वर्ष सरयू तट पर 26 लाख 17 हजार 215 दीप जलाए गए थे।
विज्ञापन


दीपोत्सव को आकर्षक और भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विदेशी मेहमानों और राजदूतों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। दीपोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि देश-दुनिया के श्रद्धालु इस दिव्य और भव्य आयोजन के साक्षी बन सकें।
राजेश कुमार, मंडलायुक्त

पहली बार 300 फीट लंबी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी रामकथा
दीपोत्सव में पहली बार 300 फीट लंबी और 50 फीट ऊंची स्क्रीन पर लेजर शो और प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिये रामकथा का प्रदर्शन किया जाएगा। इस बार प्रोजेक्शन मैपिंग के लिए राम की पैड़ी के भवनों की दीवारों का इस्तेमाल नहीं होगा। इसके बजाय अलग से विशाल स्क्रीन लगाई जा रही है। स्क्रीन के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तीन मंच बनाए जा रहे हैं। इनकी ऊंचाई क्रमश: 10, 20 और 30 फीट होगी। इन मंचों पर कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें